औरैया : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर खिचड़ी और कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

औरैया,राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी के तत्वावधान में रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर गांव पढ़ीन में खिचड़ी वितरण और विकलांग एवं विधवा महिलाओं को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया उपस्थित रहीं। तहसीलदार रणवीर सिंह, नायब तहसीलदार प्रकाश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय, ग्राम प्रधान अखिलेश पांडेय, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिरकत की।

कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना और स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना था। इस दौरान सुमन चौबे को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष और गौरव शर्मा को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह आयोजन सामुदायिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर लोगों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ।

जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल पंकज मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष दीपांशु सावरन, केशव द्विवेदी, भाजपा नेता सनी ठाकुर,भाजपा नेता विक्की ठाकुर, इं राम किशोर पाठक, नारायण दुबे, उमेश रुद्र, अंशुल पांडे, विशाल चौबे, मयंक गुप्ता, दीपक शुक्ला, विक्की तिवारी, शिवा ठाकुर, आशीष सैनी सहित सैकड़ों ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे,

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts