आम आदमी प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज अयोध्या पहुंचे हैं. वे राम मंदिर में दर्शन किए. केजरीवाल का ये दौरा राम मंदिर के चंदा घोटाले के विवाद के बीच हुआ है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने आज श्री राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए और भगवान से प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी श्री राम मंदिर से चढ़ावा चोरी का महापाप किया है, वे उन्हें कठोर से कठोर दंड दें. केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और कई कार्यकर्ता भी हैं, जो बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे. केजरीवाल ने मीडिया कर्मियों से भी राम मंदिर दर्शन के लिए साथ चलने का अनुरोध किया.
सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया’
वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राम मंदिर के चंदा घोटाले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और पहले ही FIR दर्ज कर ली गई है.बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने अयोध्या राम मंदिर चंदा घोटाले के मामले पर विपक्ष की आलोचना की. उन्होंने कहा कि सरकार ने इस पूरे मामले को बहुत गंभीरता से लिया है. पहले ही FIR दर्ज कर ली गई है. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
‘ट्रस्ट ने खुद दर्ज कराई थी’
दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्ष के आरोप लगाने से पहले ही राम मंदिर ट्रस्ट ने खुद FIR दर्ज कराई थी, SIT बनाई गई, और 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसलिए विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है. सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई कर रही है. अयोध्या राम मंदिर में मिले दान के कथित गबन के सिलसिले में 25 जून को एक FIR दर्ज की गई.
दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?















