शुक्रताल में कार्तिक गंगा स्नान मेला: कैलाश खेर की संगीतमय संध्या ने रचा इतिहास, आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम

मुजफ्फरनगर। शुक्रताल के पावन गंगा तट पर आयोजित कार्तिक गंगा स्नान मेला भव्यता और दिव्यता से जगमगा उठा। जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के समन्वित प्रयासों से आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने सभी का मन मोह लिया। मोक्षदायिनी मां गंगा की पावन धारा के साक्षी इस आयोजन में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने अपने आध्यात्मिक और सूफी संगीत से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। तेरी दीवानी, सैया, जय जयकारा, बम लहरी, या रब्बा और अल्लाह के बंदे जैसे लोकप्रिय गीतों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और पूरा शुक्रताल शंकरमय हो उठा।

हजारों श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलन कर पूर्वजों को नमन किया और गंगा तट पर आध्यात्मिक ऊर्जा का ऐसा दृश्य बना जिसने सभी के मन, मस्तिष्क और हृदय को छू लिया। मुख्यमंत्री की प्रेरणा, मंत्रीगणों के मार्गदर्शन, मंडलायुक्त के निर्देशन तथा प्रशासन और पुलिस की समर्पित व्यवस्था से यह ऐतिहासिक आयोजन सफल हुआ। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा सहित जिले के अधिकारी, साधु-संत व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आस्था, भारतीय संस्कारों और आधुनिकता के अनूठे संगम के साक्षी इस अलौकिक आयोजन ने गंगा तट पर यादगार पल रच दिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts