जमीनी विवाद में जेठ और उसके बेटों पर युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

शाहपुर पलड़ा गांव में एक महिला ने अपने जेठ और उसके बेटों पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। महिला मुकेश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका जेठ इंद्रपाल के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। दो दिन पहले इंद्रपाल और उसके पुत्रों ने मुकेश और उसके पति कृष्णपाल के साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत थाने में की गई थी।

मंगलवार को मुकेश और उसका पति खेत में चारा लेने गए थे, तभी इंद्रपाल और उसके बेटे वहां पहुंचे और लाठी-डंडों से कृष्णपाल पर हमला कर दिया। हमले के बाद कृष्णपाल बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। मुकेश ने बताया कि उसका पति दिल का मरीज था। परिजन उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मुजफ्फरनगर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कृष्णपाल को मृत घोषित कर दिया। पीड़िता ने जेठ और उसके बेटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts