JCB से टकराई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, ट्रेन ड्राइवर घायल, बाल-बाल बचे यात्री

वाराणसी जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस हुई हादसे की शिकार- India TV Hindi


वाराणसी जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस हुई हादसे की शिकार

डीडीयू जंक्शन से वाराणसी जा रही 22168 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस हादसे की शिकार हो गई। बिना फाटक क्रॉसिंग पार कर रहे जेसीबी से ट्रेन टकरा गई। दुर्घटना में ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। जेसीबी के परखच्चे उड़ गए। ट्रेन का ड्राइवर दुर्घटना में घायल हो गया, जिन्हें वाराणसी रेफर किया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस आरपीफ और जीआरपी पहुंची। घटना में यात्री बाल-बाल बचे। घटना से बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के साहूपुरी इलाके में घटना हुई। खबर अपडेट हो रही है…


– संतोष कुमार की रिपोर्ट

 

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts