छात्रों को साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों से बचाव की दी जानकारी.

मुजफ्फरनगर। नचिकेता स्कूल में साइबर अपराध की रोकथाम और बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ और साइबर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी दी। विद्यार्थियों को ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, फेक प्रोफाइल, साइबर बुलिंग, OTP फ्रॉड, फिशिंग लिंक, APK फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, ब्लैकमेलिंग और पहचान की चोरी जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराधी बच्चों से सोशल मीडिया, गेमिंग और चैटिंग एप के जरिए संपर्क कर उनका विश्वास जीत सकते हैं। ऐसे में किसी अज्ञात व्यक्ति से निजी जानकारी, फोटो,

वीडियो या लोकेशन साझा नहीं करनी चाहिए। अज्ञात लिंक, QR कोड और एप डाउनलोड करने से बचने तथा OTP, CVV और पासवर्ड किसी से साझा न करने की सलाह दी गई। साइबर बुलिंग या ब्लैकमेलिंग की स्थिति में अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को तुरंत सूचना देने को कहा गया। साइबर अपराध होने पर 1930 पर कॉल करने अथवा साइबरक्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts