भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
शाहपुर चिकित्सा क्षेत्र के अग्रणी संस्थान जी बी हार्ट इंस्टिट्यूट में मुफ्त हृदय चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया गया ।क्षेत्र के अग्रणी चिकित्सा संस्थान जीबी हार्ट इंस्टीट्यूट तावली में पंद्रह दिनों तक चलने वाले हृदय चिकित्सा शिविर का उद्घाटन संस्थान के डायरेक्टर सज्जाद मंजूर द्वारा किया गया उन्होंने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में पंद्रह दिनों तक दिल संबंधी मरीजों की चिकित्सा बिल्कुल मुफ्त में की जाएगी चिकित्सा के दौरान एंजियोग्राफी और ई सी जी जैसी , सेवाएं बिल्कुल मुफ्त में प्रदान की जाएगी जीबी हार्ट इंस्टीट्यूट आने वाले सभी मरीजों को पंद्रह दिनों तक यानी 28 अप्रैल तक इन सेवाओं को बिल्कुल मुफ्त में प्रदान करता रहेगा और इस दौरान हार्ट इंस्टिट्यूट में ओपीडी सेवाएं भी उपलब्ध रहेगी जो आगे भविष्य में भी उपलब्ध रहेंगी अगर किसी मरीज को स्टंट डालने की आवश्यकता पड़ती है तो रियायती मूल्य पर स्टंट डाले जा रहे हैं शिविर के दौरान एक स्टंट डालने का खर्चा मात्र 55000/- रू देना होगा और उन्होंने बताया कि जीबी होता इंस्टीट्यूट जो की स्वाती हॉस्पिटल तावली के प्रांगण में स्थित है आने वाले मरीजों के लिए निरंतर सेवा के लिए तत्पर रहता है पहले किसी भी मरीज को इमरजेंसी सेवाओं के लिए मुजफ्फरनगर या मेरठ जाना पड़ता था जिसमें बहुत ज्यादा समय लग जाता था इस दौरान कभी-कभी मरीज अपनी जान गवा देता था परंतु अब मरीज को दूर नही जाना पड़ेगा ग्रामिनांचल मे इस तरह का पहला संस्थान है जो रियायती मूल्यों पर बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहा है अब अनुभवी एवम स्पेशलिस्ट चिकित्सक 24 घण्टे मरीजों की देखभाल के लिए उपलब्ध हैं।















