बांदा।धनतेरस पर्व क मौके पर बाजार सजकर तैयार हो गया है। शनिवार को धनतेरस पर्व के मौके पर दोपहर के समय खरीददारी का सिलसिला शुरू हुआ जो कि देर रात तक चला। करीब तीन घंटे के शुभ मुहर्तू में लोग अपने बजट के मुताबिक खरीददारी करते रहे। इस दौरान सर्राफा बाजार के साथ ही कार और बाइक बाजार में भी खरीददारों की भीड़ रहेगी।
दीपावली पर्व के पहले धनतेरस के मौके पर ही चमक नजर आयी। बाजार पूरी तरह से सजकर तैयार है, बस ग्राहकों के आने का इंतजार है। बाजार में लोग खरीददारी करने के लिए शनिवार की दोपहर बाद शुभ मुहूर्त में ही खरीददारी करेंगे। दोपहर और शाम के समय खरीददारी का सिलसिला तेज हो गया। ग्राहकों के लिए बाजार सजकर पूरी तरह से तैयार है। सर्राफा बाजार में चमक नजर आ रही है। इसके साथ ही कार और बाइक बाजार में भी चमक नजर आ रही है। गौरतलब हो कि ज्यादातर लोग चांदी का सिक्का खरीदकर ही धनतेरस का पर्व मनाते हैं। वर्तमान समय में चांदी भी महंगी हो गई है। इसकी वजह से अब सिक्का खरीद पाना भी मुश्किल होगा, बावजूद इसके लोग जमकर खरीददारी करेंगे। मुख्य बाजार में सर्राफा दुकान के प्रोपराइटर राजेंद्र सोनी उर्फ राजू खंडेह वाले ने बताया कि पुराना चांदी का सिक्का 2150 और नए सिक्के का दाम 1950 रुपये में बिका। वहीं बाइक और कार बाजार में भी धनतेरस पर्व के मौके पर जमकर बिक्री हुई। लोगों का कहना हे कि धनतेरस पर्व के मौके पर शुभ मुहूर्त में वाहनों की खरीददारी करते हुए अपने घर ले जा रहे हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रानिक बाजार में भी जमकर खरीददारी हई। बर्तन बाजार भी देर रात तक गुलजार रहे।
इनसेट-
धनतेरस की खरीदारों से हाउसफुल बाजार
क्रासरः चांदी के सिक्कों से लेकर गाड़ियां तक खरीदने की होड़
फोटो नंबर-1,2 व 3
जसपुरा/बांदा। धनतेरस के शुभ अवसर पर शनिवार को जसपुरा कस्बें की बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। सुबह से ही लोग शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए बाजारों और शोरूम की ओर रुख कर रहे हैं। परंपरागत रूप से सोना-चांदी, बर्तन और सिक्के खरीदने के साथ-साथ इस बार लोगों का रुझान आधुनिक वस्तुओं की ओर भी है। कई लोग आज के दिन नए फोन, टीवी, फ्रिज और गाड़ियां खरीद रहे हैं।इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में आज सबसे ज्यादा भीड़ स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी काउंटरों पर दिखाई दी। कई ब्रांड्स ने फेस्टिव ऑफर्स, एक पर एक मुफ्त और आकर्षक डिस्काउंट्स की घोषणा की थी, जिनका फायदा ग्राहक उठा रहे हैं। वहीं, ऑटोमोबाइल शोरूमों में भी नए मोटरसाइकिल, स्कूटी और कारों की डिलीवरी के लिए लोग पहुंचे। कई परिवार आज शुभ घड़ी में अपनी नई गाड़ियां घर लेकर जा रहे हैं।















