मुजफ्फरनगर में नगरपालिका परिसर में स्थापित होगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा

मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा नगरपालिका परिसर में स्थापित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है। वर्षों पुरानी इस मांग को साकार करने में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप और सभासद राजीव शर्मा की अहम भूमिका रही। प्रस्तावित प्रतिमा परिसर स्थित पुस्तकालय के पास स्थापित की जाएगी। इस निर्णय की जानकारी मिलने पर ब्राह्मण और त्यागी समाज के सैकड़ों लोग चेयरपर्सन के आवास पर पहुंचे और अभिनंदन किया। इसके बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल को भी पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति में शौर्य, धर्म और मर्यादा के प्रतीक हैं, और यह प्रतिमा नगर के लिए गौरव और प्रेरणा का स्रोत बनेगी। गौरव स्वरूप ने इसे सांस्कृतिक चेतना केंद्र का रूप देने की बात कही। सभासद राजीव शर्मा ने बताया कि वे 2006 से इस प्रस्ताव के लिए प्रयास कर रहे थे और अब तीन जून 2025 को इसे नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों प्रमुख लोग शामिल हुए और इसे ब्राह्मण समाज की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts