राज्य मंत्री ओटाराम देवासी का सिरोही में भव्य स्नेह मिलन और जन्मदिन समारोह

सिरोही भारतीय जनता पार्टी जिला सिरोही की ओर से राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के जन्मदिन पर पनिहारी गार्डन में भव्य स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देवासी को जन्मदिन की बधाई दी और स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की।

जन्मदिन समारोह में राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक योगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चौधरी, आहोर विधायक छगन राजपुरोहित, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, पाली के पूर्व सांसद पुष्प जैन, जालौर भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज पुरोहित समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही तीर्थगिरी महाराज, लहर भारती, भजनाराम सहित साधु संतों ने भी आशीर्वाद दिया।

इससे पहले देवासी ने सारणेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश और जिले की खुशहाली की कामना की। युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा और ओबीसी मोर्चा ने गोयली चौराहा, तीन बत्ती चौराहा और अनादर चौराहा पर स्वागत जुलूस निकाला। सिरोही नगर मंडल ने जेसीबी से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में देवासी ने कहा कि सिरोही की जनता का उन्हें हमेशा अपार स्नेह मिला है, जिसके कारण उन्हें तीन बार विधायक और दो बार मंत्री बनने का अवसर मिला। उन्होंने सिरोही की जनता के लिए जनसेवा में कोई कमी नहीं आने देने का वचन दिया और धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं दी।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने देवासी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रदेशभर से आए गणमान्य लोग, जिलेवासी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts