दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और सजावट का प्रतीक है। इस खास मौके पर हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे अलग और आकर्षक दिखे। पहले जहां दीये और पारंपरिक लाइट्स से घर सजाए जाते थे, वहीं अब वक्त के साथ डेकोरेशन के तरीके भी काफी मॉर्डन हो गए हैं। इस दिवाली अगर आप भी अपने घर को नए अंदाज में सजाना चाहते हैं, तो लाइटिंग के ये पांच ट्रेंड्स आपको जरूर अपनाने चाहिए।
सबसे पहले बात करें स्मार्ट LED लाइट्स की, तो ये आजकल सबसे ज़्यादा ट्रेंड में हैं। इन्हें मोबाइल ऐप या वॉइस कमांड से कंट्रोल किया जा सकता है। आप इनकी कलर, ब्राइटनेस और पैटर्न को अपने मूड और थीम के हिसाब से बदल सकते हैं। दूसरा ट्रेंड है फेयरी स्ट्रिंग लाइट्स, जो बालकनी, खिड़कियों और पर्दों पर लगाने से तुरंत ही फेस्टिव लुक देती हैं। तीसरा ट्रेंड है वॉल वॉश लाइट्स, जो दीवारों को खूबसूरत ग्लो देती हैं और आपके घर को प्रीमियम लुक प्रदान करती हैं।
चौथा ट्रेंड है लैंटर्न और हैंगिंग लाइट्स का, जो पारंपरिक और आधुनिक सजावट का बेहतरीन मेल हैं। इन्हें दरवाजे या ड्रॉइंग रूम के कोनों में लगाया जा सकता है। वहीं पांचवां और सबसे इको-फ्रेंडली ट्रेंड है DIY रीसायकल लाइट डेकोर, जिसमें आप पुराने बोतल, जार या पेपर से अनोखी लाइट्स बना सकते हैं।
इन मॉर्डन लाइटिंग ट्रेंड्स के जरिए न सिर्फ आपका घर दिवाली पर चमकेगा, बल्कि ये आपके मेहमानों को भी खास अहसास दिलाएगा। इस बार पारंपरिक दीयों के साथ इन मॉर्डन लाइट्स को भी सजावट में शामिल कर अपने घर को दें एक नया और यादगार लुक।























































