मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने कराया प्रेरणादायक आयोजन

मुजफ्फरनगर में फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला उद्योग उपयुक्त, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक ने सहभागिता की।इस अवसर पर योग सत्र का संचालन पतंजलि योगपीठ मुजफ्फरनगर चैप्टर के मुकुल दुआ एवं उनकी अनुभवी टीम ने किया। योगाभ्यास में फेडरेशन से जुड़े सभी उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तन, मन एवं आत्मा को जाग्रत करने वाले आसनों के माध्यम से स्वस्थ जीवन की दिशा में संकल्प लिया।फेडरेशन का यह आयोजन केवल योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला रहा, बल्कि स्वस्थ समाज और जागरूक नागरिक निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास भी सिद्ध हुआ। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाजहित में सतत कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts