मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांसभारत के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मानद प्रमुख रतन टाटा नहीं रहे। पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
देश की जानी मानी हस्ती रतन टाटा को भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किए जा चुका है। उन्होंने 1991 में टाटा संस और टाटा ग्रुप का अध्यक्ष पद संभाला और उसे बुलंदियों तक पहुंचाया।