भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना गन्ना समिति के चुनाव में डॉक्टर शेखर कुमार कुरालसी वाले निरपुड़ा क्षेत्र से गन्ना समिति के संचालक निर्वाचित हुए हैं। डॉक्टर शेखर कुमार का गन्ना समिति के संचालक निर्वाचित होने पर जोरदार स्वागत किया गया। डॉ शेखर कुमार व डॉक्टर सोनू कश्यप द्वारा सभी किसानों का व बड़े बुजुर्गों और टीम के प्रत्येक सदस्य का आभार व्यक्त किया गया। डॉक्टर शेखर कुमार ने बताया कि किसान भाइयों ने गन्ना समिति के चुनाव में मुझे संचालक निर्वाचित किया है। मैं सभी का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं। और साथ ही टीम के प्रत्येक सदस्यों की मेहनत रंग लाई है।