भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया शिवभक्तो को जनपद से गंतव्य की ओर सकुशल अग्रसरित करने के निरंतर‚ अथक प्रयास के क्रम मे जनपद के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानो का निरीक्षण कर अपने गतंव्यो की ओर जाते शिवभक्तो से कुशलक्षेम की जानकारी ली।
शिवभक्तो को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने के अधिकारियो को दिये आदेश। इस पावन पर्व के अवसर पर समस्त शिवभक्तो से भी आपसी सामंजस्य के साथ शांति व्यवस्था कायंम रखने हेतु किया आवाहन: जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी द्वारा पावन श्रावण मास मे आयोजित होने वाले शिवभक्तो की इस कांवड यात्रा को दुर्घटनामुक्त व सौहार्दपूर्ण बनाने के निरंतर प्रयासो के क्रम मे जनपद के वहलना‚नरा‚ बेगराजपुर‚मंसूरपुर‚नावला व खतौली कटो का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान अधिकारीगण द्वारा समस्त व्यवस्थाओ जैसे बैरिकेडिग‚ विद्युत, कांवड मार्ग पर साफ–सफाई व अन्य समस्त व्यवस्थाओ को परख सम्बन्धित को आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया। इसी क्रम में अधिकारीगण द्वारा कावंड मार्ग पर तैनात समस्त कर्मचारियो अधिकारियो की उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर अधिकारी कर्मचारियो को डयूटी के दौरान पूर्ण रूप से अलर्ट रहने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महोदय द्वारा इस पावन पर्व के अवसर पर नावला कट पर गंतव्यो की ओर जाते शिवभक्तो से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम की जानकारी लेते हुए आपसी सामंजस्य के साथ शांति व्यवस्था कायंम रखने हेतु आवाहन किया गया।