मुजफ्फरनगर कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर क्रांति सेना के दर्जनों पदाधिकारी नगर में चल रहे अवैध स्पा सेंटरों के खिलाफ ज्ञापन देने पहुंचे। उन्होंने कमल टॉकीज, ग्रांड प्लाजा, आर्यपुरी, और महावीर चौक स्थित स्पा सेंटरों पर नाबालिग बच्चियों के शोषण के आरोप लगाए। इस संबंध में एडीएम संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।
क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने परिजनों से अपील की कि वे बच्चियों को मोबाइल न दें और उनके आने-जाने के कारणों पर ध्यान दें। साथ ही स्कूल-कॉलेज के आने-जाने की निगरानी भी सुनिश्चित करें।















