उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी शुरूआती रुझानों में 7 सीटों पर आगे है.
इलेक्शन कमीशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार सहारनपुर, अमरोहा, फतेहपुर सीकरी, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी और बाराबंकी पर आगे है. सहारनपुर में इमरान मसूद, अमरोहा से कुंवर दानिश अली, फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार, सीतापुर से राकेश राठौड़, रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से किशोरी लाल, बाराबंकी से तनुज पुनिया आगे हैं.















