बाढ़ से पहले सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करे:आयुक्त

बांदा। आयुक्त सभागार, बांदा में मंडल स्तरीय विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयुक्त ने चारों जनपदों बांदा, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर के अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।निर्देश दिए कि मंडल के सभी जनपदों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की तैयारियां तत्काल पूर्ण की जाएं। राहत शिविर, चिकित्सा, पेयजल, स्वच्छता और आवश्यक संसाधनों की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ के बाद संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा।जल जीवन मिशन की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रत्येक घर तक समयबद्ध शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर दिया।शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मर बदलने, बिल की त्रुटियों का निस्तारण और जर्जर पोल हटाने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग को सीमांकन अभियान पूर्ण कर सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने को कहा। सभी उपजिलाधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए।महोबा में लंबित भवन व सड़क निर्माण में तेजी लाने, वर्षा में सड़कों की मरम्मत समय से करने को कहा।अटल आवासीय विद्यालय की सराहना करते हुए अन्य जिलों में भी स्वच्छता, स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर शिक्षा विकसित करने के निर्देश दिए।तहसीलों में नियमित स्वास्थ्य शिविर, डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, जननी सुरक्षा योजना व कर्मचारियों का समय से भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। विशेष शिविर लगाकर पात्र दिव्यांगजनों को पेंशन का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।पीएम किसान, फसल बीमा, पीएम-कुसुम, मनरेगा, ऑपरेशन कायाकल्प, आईसीडीएस, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित 20 से अधिक योजनाओं की समीक्षा की।बैठक में जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी महोबा गजल भारद्वाज, जिलाधिकारी हमीरपुर अभिषेक गोयल, अपर आयुक्त प्रशासन अमरपाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त, सभी सीडीओ और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts