बाल कार्निवाल 2024: मुजफ्फरनगर किशोर गृह में देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

बाल कार्निवाल 2024 के तीसरे दिन, 12 नवंबर को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मुज़फ्फरनगर में नृत्य और गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री भुवन, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रतियोगिता में देशभक्ति और लोक गीतों पर किशोरों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत संस्था प्रभारी द्वारा लाइव पौधा भेंटकर किया गया। अतिथियों में श्री विनीत कुमार मलिक, जिला समाज कल्याण अधिकारी; डॉ. हिना गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर; श्री नितिन जैन, पूर्व अध्यक्ष भारत विकास परिषद; और श्रीमती हेमलता, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी शामिल थे।

किशोरों ने देशभक्ति और लोक कलाओं पर आधारित अद्भुत नृत्य और गायन प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल जीवंत हो गया। नवोदित तबला वादक श्री नीलेश मिश्रा ने भी अपनी कला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया, और धन्यवाद ज्ञापन संस्था प्रभारी श्री मोहित कुमार ने किया।

इस आयोजन में संगीत शिक्षिका दीपा सोनी, संस्था के स्टाफ सदस्य प्रदीप कुमार, विपिन कुमार, नीरज कुमार, सुरजीत, मोहम्मद आरिफ, बिलिकिश परामर्शदाता, और अन्य प्रतिभागियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts