चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुजफ्फरनगर | में नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने “हर घर तिरंगा’ अभियान की वृहद शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने शिव चौक पर पहुँचकर व्यापारियों और आम जनता को तिरंगा वितरित किया और स्वतंत्रता दिवस पर हर घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रवाद के संदेश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। उन्होंने पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर तिरंगा वितरित किया और लोगों से इसे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर फहराने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि 15 अगस्त के बाद तिरंगे को झंडा संहिता के अनुसार सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts