दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत से उत्साहित शुक तीर्थ के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मोरना में चौधरी चरण सिंह चौक पर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा का झंडा लेकर विजय उत्सव मनाया और सर्वप्रथम किसान मसीहा भारत रत्न स्वर्गीय प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ और भाजपा जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा।
मंडल अध्यक्ष अरुणपाल के नेतृत्व में सभी भाजपाई चौधरी चरण सिंह चौक पर एकत्रित हुए और लड्डू बांटकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में मिली शानदार जीत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह को दोगुना कर दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।