बांदा। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी बॉदा जे. रीभा ने कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण 2025 के कार्य में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण में कार्य करने वाले बीएलओ क्रमशः राजेश कुमार सहायक अध्यापक 233-विधानसभा क्षेत्र बबेरू, रमेश कुमार सहायक अध्यापक 233-विधानसभा क्षेत्र बबेरू, आदित्य रिछारिया सहायक अध्यापक 232-विधानसभा क्षेत्र तिन्दवारी, कमलेश कुमार सहायक अध्यापक 234-विधानसभा क्षेत्र नरैनी तथा श्रीमती गायत्री देवी शिक्षामित्र 235-विधानसभा क्षेत्र बॉदा को विधानसभा निर्वाचक नामावली में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार अन्य बीएलओ भी अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्य को सम्पादित करें।इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुमार धर्मेन्द्र एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आर एस रजौरिया उपस्थित रहे।















