मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने रविवार को पटेलनगर स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक और सामाजिक योगदान को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम मुजफ्फरनगर विधानसभा सदर के अंतर्गत केशव मंडल की नवनिर्वाचित टीम के सम्मान के लिए आयोजित किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों और सेक्टर सदस्यों को भाजपा का पटका पहनाकर एवं प्रेमोपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि जनसेवा भाजपा संगठन की आत्मा है और कार्यकर्ताओं को समाज की समस्याओं के समाधान के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। पारदर्शिता, ईमानदारी और सेवा भावना को प्राथमिकता देने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने आसपास की समस्याओं को देखें और उन्हें पालिका स्तर पर समाधान की दिशा में मिलकर प्रयास करें।वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप ने नवनिर्वाचित टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह टीम संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भविष्य के नेतृत्व को तैयार करना भी हमारी जिम्मेदारी है।केशव मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पाल ने मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाला है। उन्होंने सभी से पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने और वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।इस दौरान युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, मंडल प्रभारी बबीता गुप्ता, उपाध्यक्ष शिवकुमार चौहान, डॉ. प्रदीप कुमार, नमीष चंदेल, बबलू धनगर, मयंक त्यागी, वैभव त्यागी, महामंत्री अमन तोमर, मनोज शर्मा लैमन, मंत्री बबली सैन, अनुज पाल, सुशील धीमान, उज्जवल मित्तल, नितिन अरोरा, पियूष त्यागी, नूर मौहम्मद मलिक, फैसल अंसारी समेत अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। यह आयोजन संगठनात्मक एकता और कार्यकर्ता भावना को नई ऊर्जा देने में सफल रहा।















