15 सालों में सबसे बड़ी छंटनी, 2000 लोगों को निकलेगा BBC,

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी यानी बीबीसी (BBC) ने बताया है कि अगले दो सालों में उनका प्लान 2000 नौकरियों (लगभग 10 परसेंट कर्मचारी) में कटौती करना है. बीते 15 अप्रैल को अपने स्टाफ संग हुई एक बैठक में कंपनी ने यह जानकारी दी, जिसे बीते 15 सालों में कंपनी की सबसे बड़ी छंटनी मानी जा रही है.बुधवार को कर्मचारियों के साथ एक कॉल के दौरान इसकी सूचना दिए जाने के बाद अंतरिम डायरेक्टर-जनरल रोडरी टैल्फान डेविस ने बताया, मुझे पता है कि इससे अनिश्चितता पैदा होगी, लेकिन हम चुनौतियों को लेकर खुलकर बातें करना चाहते थे. उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की यह छंटनी महंगाई, लाइसेंस फीस से होने वाली आय पर दबाव, कमजोर कमर्शियल रेवेन्यू और बड़े पैमाने पर वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल के बीच की जाएगी.

क्यों बीबीसी में होगी छंटनी?

BBC का यह कदम 500 मिलियन पाउंड (677 मिलियन डॉलर) बचाने की कोशिशों का हिस्सा है, जो उसके सालाना बजट का लगभग 10 परसेंट है. कंपनी पहले ही चेतावनी दे चुकी है कि उसे काफी वित्तीय दबावों का सामना करना पड़ रहा है और अब वह 2029 तक अपने बजट का लगभग दसवां हिस्सा कम करने की कोशिश में जुटी है. नौकरियों में ज्यादातर कटौती 1 अप्रैल, 2027 से शुरू होने की संभावनाएं हैं.लागत में कटौती का यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब अगले महीने Google के पूर्व एग्जीक्यूटिव मैट ब्रिटिन डायरेक्टर-जनरल का पद संभालने वाले हैं. ब्रिटिन टिम डेवी की जगह लेंगे. बीबीसी पर डोनाल्ड ट्रंप का 10 अरब डॉलर का मुकदमा भी है. दरअसल, ट्रंप का आरोप है कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री Trump- A Second Chance में उनके 6 जनवरी, 2021 के एक भाषण को इस तरह से एडिट किया गया है, जिसे देखकर ऐसा लगेगा कि ट्रंप अपने समर्थकों को हिंसा के लिए भड़का रहे हैं.

बीबीसी के सामने और भी चुनौतियां

BBC ब्रिटेन के सबसे जाने-माने और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले संस्थानों में से एक है. इसे सालाना टेलीविजन लाइसेंस फीस से फंड मिलता है. हाल ही में, लाइव टेलीविजन या BBC के प्रोग्राम देखने वाले परिवारों के लिए यह फीस बढ़कर 180 पाउंड (244 डॉलर) हो गई है. इसके चलते पिछले एक साल में लगभग 3,00,000 घरों ने लाइसेंस फीस देना बंद कर दिया है. इससे बीबीसी के रेवेन्यू पर असर पड़ा है.इसके अलावा, नेटफ्लिक्स और डिज्नी जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता के चलते टीवी देखने वाले दर्शकों की संख्या भी कम हुई है. ऊपर से कंटेंट बनाने का कॉस्ट भी बढ़ा है. बीबीसी अपने यहां होने वाली अनिवार्य छंटनी से बचने के लिए जल्द ही Voluntary Redundancy या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की एक योजना शुरू कर सकता है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts