जिलाधिकारी महोदय उमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में बरला इंटर कॉलेज, बरला मुज़फ्फरनगर में “राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस” के अंतर्गत “मॉप अप डे” के अवसर पर प्रधानाचार्य सुधीर कुमार के मार्गदर्शन में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को एलबेंडाजोल टैबलेट का सेवन कराया गया और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य महोदय एवं प्रवक्ताओं ने विद्यार्थियों को पेट संबंधी बीमारियों की रोकथाम, कृमि संक्रमण के दुष्प्रभाव एवं स्वच्छता के महत्व पर जागरूक किया। विद्यालय के कुल छात्रों में से 09 छात्र और 10 छात्राएँ एलबेंडाजोल टैबलेट का सेवन करने में शामिल रहे, जिनमें 10 फरवरी 2025 को छुट गए थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया।
शिकायत करने हेतु अपने स्मार्टफोन में जन शिकायत ऐप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करें: https://bit.ly/jan-shikayat-mobile-app















