भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण और विश्वास के माहौल को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति अभियान (फेज-04) के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में एंटी रोमियो टीमों ने स्कूलों, कॉलेजों, गांवों, कस्बों, बाजारों, और धार्मिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति एवं शक्ति दीदी अभियान के अंतर्गत कार्य किया।
इन अभियानों के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समर्पित विभिन्न सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों (जैसे डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098 आदि) की जानकारी दी गई। इसके अलावा, महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, और महिला शक्ति केंद्र योजना के बारे में भी जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। पंफलेट्स के माध्यम से इस जानकारी का प्रसार किया गया ताकि महिलाएं इन सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठा सकें।