प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया के चर्चित नाम अरिजीत सिंह को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने बीते दिन प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की है और उनका आखिरी गाना सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सुनने को मिलेगा। इस खबर ने संगीत और फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है, क्योंकि अरिजीत सिंह बीते एक दशक से बॉलीवुड की आवाज़ माने जाते रहे हैं।
गौरतलब है कि सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच साल 2014 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान मनमुटाव की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद लंबे समय तक दोनों के बीच किसी तरह का प्रोफेशनल सहयोग देखने को नहीं मिला। हालांकि कई साल बाद सलमान खान ने सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार किया था कि उस विवाद में उनकी भी गलती थी।
अब यदि ‘बैटल ऑफ गलवान’ में अरिजीत सिंह की आवाज़ सचमुच आखिरी बार सुनाई देती है, तो इसे दोनों के रिश्तों में आई नरमी और एक भावनात्मक अंत के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल अरिजीत सिंह की ओर से इस रिटायरमेंट को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है,















