भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी के दौरान मृत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को दिये गये नियुक्ति पत्र, अग्रिम भविष्य हेतु दी गयी शुभकामनाएं। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा एक उ0नि0 स्व0 देवेन्द्र सिंह तोमर के पुत्र आशीष तोमर को,चतुर्थ श्रेणी कुक के पद पर दो मुख्य आरक्षी स्व0 मुनेश कुमार त्यागी के पुत्र राहुल त्यागी को आरक्षी के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
राहुल त्यागी व आशीष तोमर को यह नियुक्ति पत्र उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली-1974 के अधीन प्रदान किये गये हैं। ज्ञात हो कि उ0नि0 स्व0 देवेन्द्र सिंह तोमर की 29 नवंबर 2017 को मुख्य आरक्षी स्व0 मुनेश कुमार त्यागी की ओर 15.मार्च 2021 को असमय मृत्यु हो गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को उनके अग्रिम भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गयीं।