अमित रस्तोगी ने कांवड़ शिविरों में परखी व्यवस्थाएं, एसडीओ ने जांची विद्युत सुरक्षा

मुजफ्फरनगर। बारिश के मौसम को देखते हुए मंसूरपुर क्षेत्र में कांवड़ शिविरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। नायब तहसीलदार मंसूरपुर अमित रस्तोगी ने बारिश के दौरान विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरंतर निरीक्षण किया और वहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविर संचालकों को बारिश के कारण उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं के प्रति सतर्क रहने तथा कांवड़ियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विद्युत सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया। नायब तहसीलदार के साथ एसडीओ वेगराजपुर भी मौजूद रहे। विद्युत विभाग की टीम ने शिविरों में लगे विद्युत तारों, कनेक्शन और अन्य विद्युत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, ताकि बारिश के कारण करंट लगने या विद्युत दुर्घटना की कोई संभावना न रहे। अधिकारियों ने शिविर संचालकों से कहा कि खुले तारों और असुरक्षित विद्युत कनेक्शन को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौसम की स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts