‘हेरा फेरी 3’ पर अक्षय कुमार ने ठोका दावा, सबको दी ये चेतावनी.

कल्ट क्लासिक कॉमेडी ‘हेरा फेरी’ लंबे वक्त से विवादों में है. इस फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर काफी चर्चा है, पर फिल्म कब आएगी और कौन बनाएगा, पर तस्वीर धुंधली ही नज़र आ रही है. इस बीच अब अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स एलएलपी’ ने एक पब्लिक नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि ‘हेरा फेरा’ के हर तरह के राइट्स उनके पास ही हैं. साथ ही नोटिस में डिस्ट्रीब्यूटर्स से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक से कहा है गया है बिना इजाजत इस फिल्म से जुड़ा कोई भी काम न किया जाए.

अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस की ओर से जारी नोटिस में लिखा गया है, “आम जनता को और खासतौर पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोगों को- चाहे वो डिस्ट्रीब्यूटर हों, थिएटर मालिक हों, OTT और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हों, टीवी चैनल हों, डिजिटल प्लेटफॉर्म हों या फिर विज्ञापन देने वाले- सभी को सूचित किया जाता है कि केप ऑफ गुड फिल्म्स एलएलपी (Cape of Good Films LLP) के पास ‘हेरा फेरी 3’ को बनाने, रिलीज करने, प्रमोट करने और हर तरह से इस्तेमाल करने का दुनियाभर में, हमेशा के लिए, पूरा लाइसेंस है. ये अधिकार किसी भी माध्यम, किसी भी प्लेटफॉर्म और किसी भी तकनीक के जरिए, चाहे वो आज मौजूद हो या भविष्य में आए, इस्तेमाल किया जा सकता है.Hera Pheri 3 Public Notice

अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस की ओर से ये पब्लिक नोटिस जारी किया गया है.

‘हेरा फेरी 3’ का विवादों से पुराना नाता रहा है!

‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ की बंपर कामयाबी के बाद से ही इसके तीसरे पार्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. हालांकि ये इंतजार लंबा और लंबा ही होता जा रहा है. अब पब्लिक नोटिस के सामने आने के बाद से इसके विवादों की लंबी फेहरिस्त में एक और विवाद जुड़ गया है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts