बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गौरतलब हो कि थाना अतर्रा पुलिस को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान बिसण्डा रोड पर एक युवक के संदिग्ध रुप से खड़े होने की सूचना प्राप्त हुई । जिस पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए इस सम्बन्ध में अतर्रा पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शिवकिशोर कुशवाहा उर्फ बढ़ौना पुत्र सुखराम निवासी कुचारम थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट । हाल पता- आरा मशीन के पास बिसण्डा रोड थाना अतर्रा जनपद बांदा है।















