भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
पुरकाजी। विकासखंड कार्यालय के प्रांगण में प्रधान संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान धीरज त्यागी द्वारा की गई,प्रधान संगठन की बैठक में विकासखंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने एक राय हो पर निर्णय लिया की 15 अगस्त पर लगने वाले तिरंगो को ग्राम प्रधान निधि के पैसे से ना खरीद कर अपने निजी पैसे से झंडा खरीद कर गांव में वितरण करेंगे इस अवसर पर प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने सभी को संबोधित करते हुए का की ग्राम प्रधान झंडा खरीदने के लिए निधि के पैसे को खर्च नहीं करेंगे यह देश का झंडा स्वर पूरी है झंडे का सम्मान किया जाएगा तथा ग्राम प्रधान अपने निजी पैसे से अपनी जरूरत के अनुसार झंडा खरीद कर गांव में वितरण कर झंडा लगवाएंगे इसके उपरांत मांडल ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने कहा की ग्राम प्रधान अपनी जरूरत के अनुसार झंडा खरीदेंगे क्योंकि छोटी ग्राम पंचायत में जब गांव में 400 मकान है तो वहां का ग्राम प्रधान 1000 झंडों का क्या करेगा सरकार द्वारा थोपा गया मामला ग्राम प्रधान नहीं मानेंगे देश की शान और झंडे के सम्मान के लिए ग्राम प्रधान अपने निजी पैसे से झंडा खरीदेंगे कोई भी ग्राम प्रधान झंडा खरीदने के लिए निधि के पैसे का कोई प्रयोग नहीं करेगा जिसका सभी ने समर्थन किया है,इस अवसर पर प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार ग्राम प्रधान माडला सुनील कुमार लखनौती ग्राम प्रधान चौधरी रविंदर कुमार खाई खेड़ी ग्राम प्रधान धीरज त्यागी भैसानी ग्राम प्रधान नवीन त्यागी तेजलहेड़ा ग्राम प्रधान राजकुमार बड़ा भुरा हेडी ग्राम प्रधान मोनू चौधरी हरैटी ग्राम प्रधान विवेक राठी ग्राम प्रधान अनिल कुमार ग्राम प्रधान डॉक्टर कनक सिंह ग्राम प्रधान अनिल कुमार ग्राम प्रधान सोमपाल सिंह सहित आदि ग्राम प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।