तेज रफ्तार का कहर, प्राइवेट बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा -दो की मौत एक घायल

बबेरू/बांदा।बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेर्राव गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों को प्राइवेट बस ने रौंदा, दो युवको की मौत हो गई, वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत छिलोलर गांव निवासी शुभम पुत्र रवि करण नामदेव उम्र 20 वर्ष, सुरेंद्र उर्फ सोनी पुत्र देवराज गुप्ता उम्र करीब 20 वर्ष व निखिल पुत्र मूलचंद उम्र करीब 20 वर्ष तीनों निवासी छिलोलर थाना कमासिन यह तीनों एक ही बाइक में सवार होकर बेर्राव गांव से अपने गांव की तरफ जा रहे थे तभी कमासिन की तरफ से सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस बेर्राव गांव के पंडित दीनानादोनोंथ महाविद्यालय के पास सामने से बाइक सवार को रौंद डाला,

जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पर सभी घायलों को अपनी ही गाड़ी में ले जाकर तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद सुरेंद्र उर्फ सोनी व निखिल नामदेव को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल शुभम को प्राथमिक उपचार करने के बाद पैर फैक्चर होने की वजह से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। वही मौत की खबर सुनकर  के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। जिसका बुधवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं पुलिस के द्वारा बस को अपने कब्जे में कर लिया है, और आगे की कार्यवाही की जा रही है, जानकारी के मुताबिक मृतक निखिल अपने परिवार में इकलौता था। वहीं मृतक सुरेंद्र उर्फ सोनी यह छ भाइयों में पांचवें नंबर का था, इसमें इस घटना को देखते हुए मृतक निखिल की मां जयरानी व मृतक सुरेंद्र उर्फ सोनी की मां फूलमती सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts