सीएम धामी का तीखा पलटवार: पिता के कार्यकाल में चली गोलियां,

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के उत्तराखंडियों को घुसपैठिया बताए जाने पर पलटवार किया है। एक्स पर अपनी पोस्ट के साथ अखिलेश का वीडियो डालते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि भी है और वीरभूमि भी।इस पावन धरती ने देश को संत, सैनिक और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित अनेक व्यक्तित्व दिए हैं। अखिलेश यादव का उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि के स्वाभिमान और हमारे संघर्ष का अपमान है।

पिता के कार्यकाल में चली थीं गोलियां

उत्तराखंड के लोग यह भी नहीं भूले हैं कि जब अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उत्तराखंड राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में गोलियां चली थीं।पिता के शासनकाल में उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर गोलियां चलीं और आज पुत्र उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं। उत्तराखंड के लोग अपने संघर्ष और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते।क्या कांग्रेस अपने राजनीतिक सहयोगी अखिलेश यादव के इस बयान का समर्थन करती है? क्या उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना कांग्रेस को स्वीकार है? कांग्रेस को देवभूमि की जनता को जवाब देना चाहिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts