मुजफ्फरनगर। युवा उद्यमियों को उद्योगों की वास्तविक कार्यप्रणाली और व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) मुजफ्फरनगर की युवा विंग ने हरिद्वार में औद्योगिक भ्रमण एवं दो दिवसीय प्रवास का आयोजन किया। युवा विंग के कैप्टन अनमोल अग्रवाल के नेतृत्व में उद्यमियों ने आरजी पेट्रोडाइन का भ्रमण किया। आईआईए हरिद्वार के चेयरमैन राहुल शर्मा के सहयोग से आयोजित भ्रमण में आरजी पेट्रोडाइन के डायरेक्टर मानिक मोदी ने उत्पादन प्रक्रियाओं और उद्योग संचालन की जानकारी दी। इस दौरान दोनों जिलों के उद्यमियों के बीच अनुभवों और व्यावसायिक संभावनाओं पर चर्चा हुई।
इसके बाद ऋषिकेश स्थित नीरज रिसोर्ट में रात्रि प्रवास के दौरान तैराकी, व्यवसाय आधारित तंबोला और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इससे युवा उद्यमियों को आपसी संवाद और संपर्क मजबूत करने का अवसर मिला। वापसी के दौरान श्री अजरानंद अंध विद्यालय, हरिद्वार पहुंचकर दृष्टिबाधित बच्चों से मुलाकात की गई और विद्यालय को आर्थिक सहयोग दिया गया।
कार्यक्रम में आईआईए मुजफ्फरनगर के सचिव राहुल मित्तल, कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, राज शाह, अर्णव अग्रवाल, तुषार गुप्ता, अनमोल गर्ग, प्रेरक जैन, कृष्णा गर्ग, स्पर्श अग्रवाल, मृदुल भाटिया, मयंक मित्तल, कश सिंगल, कार्तिक जलौत्रा और कार्तिक मित्तल सहित युवा उद्यमी मौजूद रहे।















