बाबा बागेश्वर का स्वरा भास्कर पर हमला.

स्वरा भास्कर के जौहर पर दिए गए बयान पर पश्चिम बंगाल में बाबा बागेश्वर ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा, “एक कथाकथित खातून महिला है , उसने रानी पद्मावती पर बयान दिया है. उस महिला ने जौहर पर बयान दिया जौहर को कायरता है. नाककटु, चंडालन, यह कायरता नहीं जौहर वीरता, समर्पण, अपने पति के प्रति के अर्पण है, तुम क्या जानों जौहर संस्कृति को.”उन्होंने स्वरा के बयान पर सीधी टिप्पणी करते हुए कहा, “धर्मविरोधी जौहर को जान भी नहीं सकते हैं. कुछ ऐसे हैं जो भैया को सैया बना लेते वो क्या जाने जौहर के बारे में, अगर हमारी बातों से किसी को बुरा लगे तो लगे दिल ठेस हो तो हो जाए पर हम सत्य बोलेंगे.नवरात्रि से पहले लोगों से अपील करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “इस बार बंगाल में नवदुर्गा में देवी की प्रतिमा के पास नानवेज नहीं बिकना चाहिए. साथ ही लवजिहाद रुकना चाहिए, नवरात्रि में तुम प्रण लेना कि प्रतिमा में मां के दर्शन करना पर प्रतिमा में भी मां के दर्शन करना.” पश्चिम बंगाल के लिलुआ वर्क शॉप मैदान में चल रही हनुमत कथा के दौरान दूसरे दिन धरें कृष्ण शास्त्री ने ये बयान दिया.

स्वरा भास्कर ने क्या कहा था?

आठ साल पहले, स्वरा भास्कर ने दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ में जौहर और सती प्रथा को महिमामंडित किए जाने को लेकर संजय लीला भंसाली को एक खुला पत्र लिखा था. हाल ही में दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने उस खुले पत्र का जिक्र करते हुए बताया कि किस बात ने उन्हें इतना “नाराज” किया था. उन्होंने कहा कि अपनी “इज्जत” बचाने के लिए हजारों महिलाओं के जौहर करने के दिखाने से आज रेप सर्वाइवर्स (रेप से बची महिलाएं) को “कायर” समझा जा सकता है, क्योंकि उन्होंने जीवित रहने का फैसला किया है.

उन्होंने कहा, “क्या आप हमारे जैसे समाज में महिलाओं को यही बताना चाहते हैं, जहां मुझे लगता है कि रेप की महामारी फैली हुई है? क्या हम सर्वाइवर्स से यही कहना चाहते हैं कि आप जीने के लायक नहीं हैं? कि अगर आप सच में बहादुर और सम्मान वाली महिलाएं होतीं, तो आपने खुदकुशी कर ली होती? क्या हम यह कह रहे हैं कि रेप का मतलब किसी महिला की जिंदगी का अंत है?”

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts