संकट में आई बजरंगबली की याद… उद्धव के आंदोलन पर रवि राणा का तंज.

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे के नागपुर में रामरक्षा और हनुमान चालीसा पाठ करने की घोषणा के बाद विधायक रवि राणा ने उन पर निशाना साधते हुए हनुमानगढ़ी आकर नतमस्तक होने की अपील की है. रवि राणा ने कहा कि उद्धव ठाकरे को देर से ही सही, लेकिन संकट के समय बजरंगबली की याद आई है. उन्होंने कहा कि जब ठाकरे रामरक्षा और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं, तो उन्हें नागपुर के रेशीमबाग जाकर भी श्रद्धापूर्वक नमन करना चाहिए. अपना अहंकार छोड़कर भगवान के चरणों में आना चाहिए.राणा ने बताया कि सांसद नवनीत राणा भी अमरावती की हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी. उन्होंने कहा कि नवनीत राणा उद्धव ठाकरे को भी हनुमानगढ़ी आने और हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होने का निमंत्रण देंगी.रवि राणा ने वर्ष 2022 के हनुमान चालीसा विवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय उन पर और नवनीत राणा पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था तथा उन्हें 14 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था.

उद्धव ठाकरे ने शुरू किया है राम रक्षा आंदोलन

उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को हनुमानगढ़ी आकर अपनी गलतियों को स्वीकार करना चाहिए और बजरंगबली के चरणों में नतमस्तक होना चाहिए.शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राम रक्षा आंदोलन शुरू किया है. उन्होंने पिछले सप्ताह मुंबई के दादर में इस आंदोलन की शुरुआत की थी. उद्धव ठाकरे अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे हैं.मुंबई के बाद अब वे नागपुर में राम रक्षा आंदोलन करेंगे. नागपुर में उद्धव ठाकरे द्वारा आंदोलन करने का एक अलग ही महत्व है, क्योंकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय नागपुर में ही है. अयोध्या राम मंदिर आंदोलन और मंदिर निर्माण में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

संकट में आई ईश्वर की याद… रवि राणा का तंज

उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे की स्थिति एक ऐसे भूले-बिसरे व्यक्ति जैसी है जो भटक ​​गया हो. अब जब संकट आ गया है, तो उन्हें अपने ईश्वर की याद आ रही है. उन्हें अमरावती के हनुमान गद्दी पर हनुमान चालीसा का पाठ करने आना चाहिए. हम उनका स्वागत करेंगे, नवनीत राणा और मैं उनके साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे.उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री रहते हुए रवि राणा और उनकी पत्नी नवनीत राणा विरोध प्रदर्शन करने मुंबई आए थे. वे हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले थे, लेकिन उद्धव ठाकरे सरकार ने उन्हें रोक दिया था. इसलिए अब उन्होंने उद्धव ठाकरे के नागपुर दौरे पर व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया दी है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts