8 मार्च को रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत, पूजा के लिए मिलेंगे ये शुभ मुहूर्त, जानें पारण का समय

Mahashivratri Vrat 2024- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
Mahashivratri Vrat 2024

MahaShivratri Vrat 2024: भोलेनाथ के भक्त बड़ी बेसब्री के साथ महाशिवरात्रि का इंतजार करते हैं। यही वो पावन दिन है जब युगों-युगों के लिए शिव और शक्ति एक हो गए थे। महाशिवरात्रि का दिन शिवजी और माता पार्वती के विवाहोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी तिथि को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। इस महाशिवरात्रि का त्यौहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। तो आइए जानते हैं कि शिवरात्रि के दिन महादेव और मां पार्वती की पूजा के लिए क्या शुभ मुहूर्त रहेगा। 

महाशिवरात्रि 2024 पूजा शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि प्रारंभ-  8 मार्च 2024 को रात 9 बजकर 57 मिनट से
  • फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि समापन- 9 मार्च 2024 को शाम 6 बजकर 17 मिनट पर
  • महाशिवरात्रि 2024 व्रत तिथि- 8 मार्च 2024
  • महाशिवरात्रि पूजा के लिए पहला शुभ मुहूर्त- 8 मार्च को  सुबह 5 बजकर 1 मिनट से सुबर 5 बजकर 50 मिनट तक
  •  महाशिवरात्रि पूजा के लिए दूसरा शुभ मुहूर्त- 8 मार्च 2024 को शाम 06 बजकर 25 मिनट से रात 09 बजकर 28 मिनट तक
  • महाशिवरात्रि व्रत 2024 पारण समय- 9 मार्च 2024 को सुबह 6 बजकर 37 मिनट से दोपहल 3 बजकर 28 मिनट तक

महाशिवरात्रि पूजा का महत्व

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन भोलेनाथ माता पार्वती के साथ धरती पर आते हैं। इस दिन शिवजी और गौरी जी की विधिपूर्वक और सच्चे मन से पूजा करने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन काशी, उज्जैन, हरिद्वार समेत अन्य शिव तीर्थस्थलों पर महाशिवरात्रि पूजा की खास रौनक रहती है।  हर शहर में शिवजी की बारात बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली जाती है। महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने और पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही शिवजी, माता पार्वती का आशीर्वाद मिलता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Shiv Tandav Stotram: आखिर कैसे हुई शिव तांडव स्त्रोत की रचना? स्तुति करने से मिलते हैं ये 5 बड़े लाभ

महाशिवरात्रि व्रत कब है? इस दिन बन रहे हैं कई शुभ योग, शुभ मुहूर्त में पूजा करने से शिव-गौरी की मिलेगी विशेष कृपा

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts