जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र में खगोते के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि 7 लोगों के मौत होने की खबर है।घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल प्रभावितों को निकालने में जुटे हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों और हताहतों की सही संख्या को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
हादसे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘अभी-अभी, उधमपुर के DC श्री मिंगा शेरपा से बात हुई। मुझे पता चला कि एक घंटे से भी कम समय पहले, कनोट गांव में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में रामनगर से उधमपुर जा रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस शामिल थी। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। इसमें काफी लोगों के हताहत होने की आशंका है। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है। मैं स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ, श्री राजिंदर शर्मा के नेतृत्व वाली हमारी स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के भी लगातार संपर्क में हूं।















