दिल्ली से उत्तराखंड जा रही एक रोडवेज बस में नाबालिग लड़की के साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया। नाबालिग से इस तरह बर्बरता की गई कि उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई है। घटना का पता चलते ही पुलिस ने मामले में एक्शन लिया है। पुलिस ने मामले में बस के ड्राइवर, कंडक्टर समेत 6 लोगों को अरेस्ट किया है। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया है और उसे रिपोर्ट का इतंजार है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता यूपी के मुरादाबाद की रहने वाली है। वारदात के बाद से ही नाबालिग की स्थिति बेहद खराब नजर आ रही है। लड़की 12 अगस्त को दिल्ली के आईएसबीटी से उत्तराखंड रोडवेज से देहरादून पहुंची थी। आधी रात के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया था।
आरोपितों में धर्मेंद्र कुमार निवासी बंजारावाला ग्रांट बुग्गावाला हरिद्वार (ड्राइवर), देवेंद्र निवासी चुड़ियाला भगवानपुर (कंडक्टर), रवि कुमार निवासी नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश (ड्राइवर), राजपाल निवासी बंजारावाला ग्रांट बुग्गावाला हरिद्वार (ड्राइवर) व राजेश कुमार सोनकर निवासी माजरा पटेलनगर (कैशियर) शामिल हैं।
तीन उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारी
आरोपित धर्मेंद्र और रवि अनुबंधित चालक हैं। देवेंद्र विशेष श्रेणी परिचालक, राजपाल नियमित चालक और राजेश सोनकर नियमित परिचालक (वर्तमान में कैशियर सीट पर बैठ रहा था) है। अनुबंधित चालकों को छोड़कर शेष तीन उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारी हैं।















