50 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर रूपाराम जाट दो साल बाद गिरफ्तार, टॉप-10 वांटेड सूची में था शामिल

जयपुर बाड़मेर डीएसटी और थाना गुड़ामालानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों के सप्लायर रूपाराम जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी रूपाराम जाट, पुत्र तेजाराम निवासी हाथीतला, थाना सदर बाड़मेर, पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह जिला स्तर की टॉप-10 वांटेड सूची में शामिल था। पुलिस को उसकी तलाश पिछले दो साल से थी।

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि आईजी जोधपुर रेंज के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए “ऑपरेशन भौकाल” नाम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना गुड़ामालानी क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित रूपाराम जाट लंबे समय से फरार था।

आईजी जोधपुर रेंज द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी और उसे जिला स्तरीय टॉप-10 अपराधियों में चिन्हित किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस, सीओ सुखाराम विश्नोई के सुपरविजन में, एसएचओ गुड़ामालानी देवी चंद ढाका व डीएसटी प्रभारी एएसआई मेहा राम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने तकनीकी सहायता, आसूचना संकलन और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी रूपाराम जाट को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी के खिलाफ कुल सात प्रकरण दर्ज हैं और वह एक शातिर किस्म का तस्कर है। इस गिरफ्तारी में डीएसटी के कांस्टेबल माला राम की विशेष भूमिका रही।

कार्रवाई करने वाली टीम में थाना गुड़ामालानी से एसएचओ देवीचंद ढाका के साथ हेड कांस्टेबल वीरम खॉन, मनोहर लाल, कांस्टेबल चेतन राम, छता राम, कुंभाराम, शैतान सिंह, हापुराम तथा डीएसटी से एएसआई मेहा राम, हेड कांस्टेबल प्रेमा राम, माला राम, हनुमान राम और गोकुल राम शामिल थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts