मुजफ्फरनगर। शक्ति क्लब रजिस्टर्ड की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव के 45वें वर्ष के शुभारंभ से पूर्व ध्वज यात्रा को लेकर पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा नेता राकेश शर्मा और व्यापारी नेता विजेंद्र गोयल ने विधि-विधान से पूजन कर हनुमान जी के स्वरूप में सजे अखिलेश पाल का तिलक किया। पूजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं के साथ रामलीला कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया।
आयोजकों ने बताया कि रामलीला महोत्सव के 45वें वर्ष को भव्य और श्रद्धापूर्वक आयोजित करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ध्वज यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। पूजन कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष पवन पाल, सचिव संजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह एडवोकेट, शिवकुमार शर्मा, रविकांत शर्मा सभासद, नितिन विजेंद्र पाल, संयोजक डॉ. सत्येंद्र कुमार, नीरज शर्मा, अरविंद दीक्षित, गौरीकांत त्यागी, शैलेंद्र नेगी, मीडिया प्रभारी नवनीत कौशिक, राजीव अरोड़ा, महिपाल धीमान और ओमपाल कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के दौरान धार्मिक आयोजनों को भव्य स्वरूप देने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। ध्वज यात्रा के साथ ही महोत्सव के कार्यक्रमों को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है।























































