बांदा। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों को सजा दिलाने वाले विशेष अभियान के तहत बांदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामला थाना कोतवाली नगर में वर्ष 2004 में दर्ज मुकदमा से जुड़ा है। इस मामले के आरोपी सोहनलाल पुत्र झल्लर उर्फ रामचरण निवासी खाईंपार, थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा को न्यायालय ने6 माह के कारावास और कुल 1500 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। सज़ा सुनाई के बाद पुलिस अधीक्षक बांदा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जिले में पुराने मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
थाना कोतवाली नगर पुलिस की बेहतर जांच और न्यायालय में मजबूत पैरवी के चलते आरोपी को सजा दिलाई गई है। हमारा प्रयास है कि हर पीड़ित को न्याय मिले और अपराधी किसी भी हाल में बचे नहीं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और पुराने लंबित मामलों में अपराधियों को सजा दिलाने की कार्रवाई तेज की जाएगी।














