ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 17 वर्षीय से 1.62 लाख की ठगी, मुजफ्फरनगर पुलिस ने दोनों आरोपी पकड़े.

मुजफ्फरनगर। रामराज थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें अमृतसर घूमने गए 17 वर्षीय नाबालिग युवक के साथ ऑनलाइन निवेश का लालच देकर भारी ठगी की गई। ठगी करने वाले आरोपियों ने केवल निवेश का झांसा दिया, बल्कि खुद को पुलिस कमिश्नर बताकर पीड़ित को धमका कर उससे अतिरिक्त रकम भी ऐंठ ली। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस हरकत में आई और साइबर क्राइम टीम की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए ठगी की पूरी राशि बरामद कर ली।जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवक अपने परिवार के साथ अमृतसर घूमने गया था। इसी दौरान उसकी पहचान वहां एक मोबाइल शॉप चलाने वाले प्रशांत उर्फ निखिल नामक युवक से हो गई। शुरू में दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई और धीरेधीरे प्रशांत ने पीड़ित से दोस्ती बढ़ा ली। इसके बाद उसने भरोसा जीतते हुए युवक को ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच दिया। प्रशांत ने उसे यकीन दिलाया कि थोड़े से निवेश पर बड़ा फायदा मिलेगा, जिसे देखकर युवक इस झांसे में गया और चरणबद्ध तरीके से लाखों रुपये प्रशांत के खाते में ट्रांसफर कर दिए।कुछ समय बीतने पर जब युवक को मुनाफा नहीं दिखा तो उसने प्रशांत से अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए। इसी दौरान प्रशांत ने अपने साथी नाजीब से युवक की बात कराई। नाजीब अमृतसर के एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता है, लेकिन फोन पर उसने खुद को एक बड़े पद का पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ित पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। नाजीब ने युवक को डराते हुए कहा कि अगर उसने और पैसे नहीं भेजे तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसकी धमकियों से घबराए युवक ने 45,000 रुपये और भेज दिए।पीड़ित से कुल मिलाकर 1,62,400 रुपये आरोपियों के खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए। जब युवक ने अपने परिवार को बात बताई तो उसके पिता गुरबचन सिंह ने तुरंत रामराज थाना पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। मामला गंभीर होने के कारण जनपद की साइबर क्राइम टीम को जांच में लगाया गया।टीम ने तकनीकी जांच और बैंक खातों की ट्रेसिंग के आधार पर दोनों आरोपियों का लोकेशन अमृतसर में पाया। इसके बाद टीम ने दबिश देकर नाजीब और प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने ठगी की पूरी रकम, दो मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए।अपराध संख्या 83/2025 के तहत दर्ज इस मामले में पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा कि उसका नाबालिग बेटा अधिक मुनाफे के लालच में फंस गया था। रामराज पुलिस की तत्परता से आरोपियों से पूरी राशि वसूल ली गई है और उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में लोग अक्सर ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश के चक्कर में फंस जाते हैं, इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर पैसे ट्रांसफर करें।पुलिस ने अपील की है कि अभिभावक अपने बच्चों को ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएँ हों।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts