तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरि जिले में बड़ी घटना हुई है। यहां बाचुपल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत विग्नान कॉलेज के पास भीषण आग लग गई। दमकल अधिकारी के अनुसार, अग्निशमन दल आग पर काबू पाने के लिए प्रयासरत हैं और अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली है कि विग्नान कॉलेज के पास आग लग गई है और हमने दमकल वाहन भेज दिए हैं। अग्निशमन दल आग पर काबू पाने में जुटे हैं और अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग बड़े क्षेत्र में फैली हुई है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद हम और अधिक जानकारी देंगे।एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले, 26 फरवरी को हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित रोड नंबर 36 पर मंगल्या गौरी साड़ी शोरूम में आग लग गई थी। जिला अग्निशमन अधिकारी-2 (डीएफओ-2) अजमीरा श्रीदास के अनुसार, दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने के लिए काम कर रही हैं।
इमारत में नहीं था कोई
श्रीदास ने बताया कि जांच जारी है। हम स्थिति का जायजा ले रहे हैं…आग पर काबू पा लिया गया है…चौथी मंजिल से सिर्फ धुआं निकल रहा है। इमारत में कोई सामान नहीं था…इमारत खाली थी। इमारत में कोई मौजूद नहीं था।















