मुजफ्फरनगर के जमीयत उलमा-ए-हिंद के सदस्य 3 नवंबर 2024 को दिल्ली में आयोजित होने वाले भारतीय संविधान सुरक्षा सम्मेलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिला अध्यक्ष मौलाना मुकर्रम अली क़ासमी ने जानकारी दी कि जिले से करीब 10 हजार लोग अपने वाहन से इस सम्मेलन में शामिल होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य देश में बढ़ती धार्मिक कट्टरता, सांप्रदायिकता, और असंवैधानिक गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाना है। सम्मेलन का नेतृत्व जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी करेंगे, और इसमें देश के विभिन्न बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, और विद्वान भी उपस्थित रहेंगे। जिला उपाध्यक्ष मौलाना आसिफ कुरैशी ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिले की सभी यूनिटों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं।















