शरीर में कम है जिंक, कमी के ये संकेत न करें नजरअंदाज,

बॉडी की इम्यूनिटी को बूस्ट या स्ट्रांग रखने में जिंक का बड़ा रोल है. लोग विटामिन बी12 या डी3 पर फोकस करते हैं. पर ये हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है, चलिए डॉक्टर के जरिए आपको बताते हैं.जिंक की कमी को ज्यादातर भारतीय नजरअंदाज करते हैं. लोग ये नहीं जानते हैं कि बीमारियों से बचाने वाले इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए जिंक बेहद जरूरी है. इसकी कमी होने पर कौन से संकेत नजर आते हैं. किन फूड्स को खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें.

क्या काम करता है जिंक– डॉक्टर आशिष मेहोत्रा (सीनियर कंसलटेंट, क्रिटिकल केयर, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल) का कहना है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिंक एक जरूरी मिनरल है, जो इम्युनिटी मजबूत करने के साथ घाव भरने, कोशिकाओं की ग्रोथ और शरीर के कई जरूरी कामों में अहम भूमिका निभाता है.

बॉडी में जिंक की कमी– शरीर में जिंक की कमी होने पर कई ऐसे संकेत दिखाई दे सकते हैं, जिन्हें अक्सर लोग सामान्य कमजोरी या दूसरी परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. बार-बार इंफेक्शन होना, घाव देर से भरना, बालों का ज्यादा झड़ना, भूख कम लगना, स्वाद या गंध महसूस करने की क्षमता में बदलाव जैसे संकेत नजर आते हैं.

बच्चों पर इसका असर– लगातार कमजोरी महसूस होना जिंक की कमी से जुड़े संभावित संकेत हो सकते हैं. बच्चों में इसकी कमी का असर उनकी ग्रोथ और विकास पर भी पड़ सकता है. जिंक की कमी को पूरा करने के लिए सबसे पहले डाइट पर ध्यान देना चाहिए.

जिंक के लिए क्या खाएं– इसके लिए कद्दू के बीज, तिल, काजू, बादाम, मूंगफली, चना, दालें और साबुत अनाज को डाइट में शामिल किया जा सकता है. नॉन-वेज खाने वालों के लिए अंडा, मछली और मीट भी जिंक के अच्छे स्रोत माने जाते हैं. हालांकि केवल लक्षणों के आधार पर जिंक की कमी तय नहीं की जा सकती, इसलिए अगर लंबे समय से ऐसे संकेत दिखाई दे रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह लेकर जरूरी जांच कराना बेहतर होता है.

न करें ये गलती– बिना सलाह के जिंक सप्लीमेंट लेना भी सही नहीं है, क्योंकि शरीर में जिंक की जरूरत से ज्यादा मात्रा भी नुकसान पहुंचा सकती है. संतुलित और विविध डाइट के जरिए जिंक समेत दूसरे जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत पूरी करने की कोशिश करनी चाहिए.

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts