लगातार पीठ या कमर में होने वाले दर्द को भूल से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. वैसे इसके पीछे रोज की भी कई आदतें हो सकती हैं. चलिए आपको एक्सपर्ट के जरिए बताते हैं.उम्र बढ़ने के साथ कमर, पीठ और शरीर के दूसरों में दर्द बढ़ने लगता है. पर क्या आप जानते हैं कि हम रूटीन में कई ऐसी चीजें करते हैं जिनकी वजह से भी लगातार दर्द की शिकायत होने लगती है. ये कौन-कौन से कारण हो सकते हैं, एक्सपर्ट से जानें.
पीठ-कमर में दर्द क्यों होता है– इस तरह के दर्द के पीछे कई वजह हो सकती हैं. इसमें विटामिन डी की कमी, लंबे समय तक बैठना, मांसपेशियों में खिंचाव, किडनी से जुड़ी समस्या, गठिया या हड्डियों की कमजोरी होना शामिल है. फिर भी हमें किन गलतियों से बचना चाहिए, ये हम आपको बताने जा रहे हैं.
एक्सपर्ट ने क्या कहा– डॉ. पलाश गुप्ता (ग्रुप चेयरमैन, ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट, यथार्थ हॉस्पिटल, नई दिल्ली) आजकल लगातार पीठ और कमर दर्द की समस्या युवाओं में भी काफी देखने को मिल रही है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे लंबे समय तक बैठकर काम करना, गलत पोस्चर में बैठकर मोबाइल पर रील्स स्क्रॉल करना
न करें ये गलतियां– खराब खानपान और शारीरिक गतिविधि की कमी. वहीं, बिना सही ट्रेनिंग और गाइडेंस के भारी वजन उठाना या जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना भी कमर और मांसपेशियों पर दबाव डाल सकता है
इन बातों का रखें ध्यान– शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित डाइट लेना, रोजाना पैदल चलना या दूसरी फिजिकल एक्टिविटी करना या एक्सरसाइज के दौरान सही तरीके का ध्यान रखना जरूरी है. मोबाइल इस्तेमाल करते समय भी सही पोस्चर बनाए रखें और लंबे समय तक एक ही जगह बैठने से बचें. अगर पीठ या गर्दन के दर्द बार-बार हो रहे हैं तो उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.















