राजस्थान निकाय चुनावों के नतीजे आने लगे हैं.राजस्थान में नगर निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार बढ़त दिख रही है. नगर निकाय चुनाव स्पष्ट संदेश दे रहे हैं कि युवाओं ने दिया भाजपा को भारी समर्थन दिया है. सचिन पायलट के गढ़ टोंक में कांग्रेस को जीत मिली है. नगर परिषद के 60 वार्डों में से 59 में हुए थे चुनाव, कांग्रेस 32, बीजेपी 19, निर्दलीय 08 जीते गए हैं. 252 नगर पालिकाओं में 109 में भाजपा,96 में कांग्रेस और 21 में अन्य को बढ़त है.10 नगर निगम में 7 में भाजपा, 2 में कांग्रेस 1 में अन्य को बढ़त है. वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बना,45 वार्ड में 29 में कांग्रेस की जीत,13 वार्ड में बीजेपी की जीत मिली है. बारां नगर परिषद में आम आदमी पार्टी आगे,60 वार्ड में 25 वार्ड के नतीजे,आप को 16,कांग्रेस को 6,भाजपा को 3 वार्डो में जीत मिली है. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के गढ़ पाली नगर निगम में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है.
जयपुर राजस्थान निकाय चुनाव में पाली, बीकानेर,झालावाड़ ,अजमेर में कांग्रेस को जीत मिली. पाली में भाजपा के मदन राठौर के गृह जिले में कांग्रेस की सेंध,झालावाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ में कांग्रेस की जीत हुई. अजमेर में स्पीकर वासुदेव देवनानी के गढ़ में कोंग्रेस की सेंध हुई. 10 निगम में भाजपा को अब 4 में बढ़त, 2 में कांग्रेस को बढ़त,1 में अन्य को बढ़त मिली. 47 नगर परिषद में 15 में भाजपा को बढ़त,9 में कांग्रेस को बढ़त, 6 में अन्य को बढ़त मिली. 252 नगर पालिका में भाजपा के 74 ,कांग्रेस के 71 और अन्य 16 को बढ़त मिली.
इस बार प्रदेश के कुल 10 नगर निगमों और 252 नगर पालिकाओं समेत सभी 309 नगर निकायों के 10 हजार से अधिक वार्डों में चुनाव हुआ था. दोनों चरणों में 10167 वार्डों के लिए वोटिंग की गई थी. 77 वार्डों में सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ था. आज 38889 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होगा. इसके लिए 9 और 11 सितंबर को वोटिंग हुई थी. पहले चरण में 9 को 162 नगर निकायों के लिए चुनाव हुआ था. वहीं दूसरे चरण में 147 नगर निकाय के लिए चुनाव हुआ था.
कुल कितने प्रतिशत हुई थी वोटिंग?
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के लिए शुक्रवार को 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ. अधिकारियों की तरफ से इसकी जानकारी दी गई थी. कई जगह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी के मामले सामने आए और मतदाताओं की नाराजगी भी देखने को मिली. कई जगह मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने के कारण भी लोग मतदान नहीं कर पाए थे.
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान प्रतिशत 70.68 प्रतिशत रहा. इस दौरान बालोतरा की धौरीमन्ना नगरपालिका में सबसे ज्यादा 91.59 प्रतिशत मतदान हुआ था. सिरोही नगर परिषद में यह 62.03 प्रतिशत रहा. इस चरण राज्य में 147 शहरी निकायों में कुल 87,63,595 मतदाताओं में से 61,93,865 ने इस दौरान वोट डाला था.कांग्रेस राज्यसभा सांसद अशोक गहलोत ने आरोप लगाया था कि राजस्थान में हालात बहुत गंभीर हैं. उन्होंने दावा किया कि राज्य की भाजपा सरकार ने पिछले ढाई साल में कुछ नहीं किया है. भाजपा ने जोधपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वार्ड-82 के जिस मतदान केंद्र पर गहलोत ने वोट डाला वहां आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है.















