राजधानी रियाद में बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन अटैक,

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में संवेदनशील जगहों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला करना का दावा किया है। रियाद के मुख्य हवाई अड्डे के पास आग की लपटें और काले धुएं का गुबार देखा गया है।इसके पहले सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने शनिवार तड़के रियाद की ओर दागी गई एक मिसाइल को रोककर नष्ट कर दिया।

यानबू में तेल सुविधाओं को निशाना

हूती विद्रोहियों ने उन जगहों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, जिन्हें रियाद में निशाना बनाने का दावा किया था। इसके अलावा लाल सागर के तट पर बसे सऊदी के बंदरगाह शहर यानबू में तेल सुविधाओं को निशाना बनाने की भी बात कही है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने कहा कि ये हमले यमन की राजधानी सना में हुए एक हमले के जवाब में किए गए थे।

सना पर हमले का जवाब

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने एक बयान में कहा, “राजधानी सना को निशाना बनाने की सऊदी की आपराधिक कोशिशों के जवाब में, यमनी सशस्त्र बलों ने बड़ी संख्या में बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल करके दो सफल सैन्य अभियान चलाए।”सरी ने कहा, “पहला हमला सऊदी राजधानी रियाद में संवेदनशील ठिकानों पर और दूसरा यानबू में अरामको की सुविधाओं पर किया गया।” अरामको दुनिया की सबसे बड़ी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनियों में से एक है, जिस पर सऊदी का सरकारी नियंत्रण है।

रियाद एयरपोर्ट के पास आग का गुबार

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने वीडियो जारी किया है जिसमें रियाद के मुख्य हवाई हवाई अड्डे किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास काले धुएं का गुबार उठते देखा गया। ईंधन टैंकों के पीछे से भी आग की लपटें उठती देखी गईं। इसके पहले सऊदी अरब के सिविल डिफेंस ने रात भर हवाई हमले की चेतावनी दी। यमन के हूतियों से इस महीने लड़ाई तेज होने के बाद यह इस तरह की पहली चेतावनी थी।सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि उसने दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब में बिश और फरसान, पश्चिम में ताइफ और लाल सागर तट पर यानबू में नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमलों को विफल कर दिया है। हालांकि, इसने इन हमलों के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts